विशेष / 2024-01-02 21:47:20

नूतन वर्ष का स्नेहिल मनुहार। (आलोक आशीष)

public/banner-image/2024-02-29-05-38-53.jpeg

पटना.....सुधिजनों,खट्टी-मीठी यादों के साथ बिदा हो चुका है वर्ष 2023. समय भी तेजी से बदलाव को गले लगाते हुए वर्ष 2024 अपने पथ पर, निर्वाध गतिशील हो चला है। यह तो तय है कि यह साल भले ही बदल गया है लेकिन हमारा साथ नहीं। प्रगाढ़ संबंधों पर हमें नाज़ था और रहेगा।निभाने की क्षमता अज्ञात शक्ति का सबसे अनूठा उपहार माना जाता है।नव संकल्प के विहंगम स्वरूप का समय प्रसंग को भी जरूरत है। हमें चाहिए आपका साथ तभी नित नव प्रयोग में हम सफल हो सकते हैं।संवाद को यथार्थ की कसौटी पर खड़ा उतारना बिना सुधिजनों के आशीर्वाद का संभव नहीं।हमारी कोशिश है आपसी सहभागिता के बल पर।नये साल में हमें अपेक्षा है प्रबुद्ध विद्वतजनों से कि वे हमें खुद का अंग समझ सुझावों से अनुग्रहित करेंगे ताकि यह पत्रिका अद्वितीय बना रहे। सूचना तंत्र के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म से सरोकार तो हमने भी जोड़ा है लेकिन अपने पाठकों के बल पर सभी दर्शकों को साथ लेकर चलने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।हमें अपने विज्ञापन दाताओं पर भी नाज़ है। हमारे संवाद प्रतिनिधि निष्ठा से समाचार संकलन हेतु संकल्पित हैं।आपका पल भर का अपनत्व ही हमारी पूंजी है।हमें भरोसा है कि शीघ्र ही समय प्रसंग का नव प्रसारण, क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का सूत्रपात नियमित कर सकने में समर्थ है।आप अपने विज्ञापनों को जनता तक पहुंचने का माध्यम हमें बना सकते हैं।अब आपकी समृद्धि आपके द्वार पर खड़ी है।मंगल कामनाओं के साथ समय प्रसंग परिवार।

public/banner-image/2024-02-29-05-38-53.jpeg

Latest News

Tranding

© समय प्रसंग. All Rights Reserved. Designed by Networld
No. of Visitors from 28-08-2023

Web Analytics