राजनीति / 2024-05-10 14:06:07

कप्तान तथा दिशा हीन जहाज पर सवार इंडी गठबंधन ! (आलोक आशीष)

public/banner-image/2024-02-29-05-38-53.jpeg

पटना....इंडी गठबंधन कप्तान लेस शिप है जिसका कोई लक्ष्य या मंजिल तय नहीं है।ऐसे शिप का क्या हश्र होता है जनता बखूबी जानती है। 4 जून को चुनाव परिणाम के बाद स्पष्ट हो जायेगा,उपरोक्त बातें कहते हुए मीडिया पैनलिस्ट डॉ मधुरेंदु पांडे व पल्लवी पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर दिया है। इंडी गठबंधन नामक जलयान जलसमाधि ले लेगी।पांडेय ने कहा की विरासत में मिली हुई सियासत के लोगों से बनी इंडी गठबंधन पर देश की जनता को भरोसा एवं विश्वास नहीं है। इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए कहा की इस गठबंधन में भ्रष्टाचारियों एवं अपराधियों का तत्कालीन जमावड़ा है।जिससे देश को बहुत भारी खतरा है।इंडी गठबंधन से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा पर खतरा है।ऐसे लोग देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करेंगे। विदित हो कि 55 वर्षों तक देश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश की खजाना को लूटने का काम किया है। यूपीए गठबन्धन सरकार में उसके अधिकतर मंत्रीमंडलीय सदस्य किसी न किसी घोटालों में लिप्त रहें हैं।देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का आलम था बिहार में कांग्रेस और राजद शासन काल में जंगलराज था। कानून और विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। कांग्रेस और राजद शासन काल में युवा वर्ग कलम छोड़ हथियार उठाना सीख गए थे। बिहार के युवाओं का भविष्य चौपट होने लगा था।नित्य हत्या,लूट,बलात्कार, अपहरण,हिंसा,डकैती की घटना आम बात थी।नरसंहार से बिहार की धरती लाल हो गई थी।सत्ता में काबिज दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा बलात्कार और हिंसक वारदातों की घटना का अंजाम से बिहार की जनता बेबस एवं लाचार हो गई थी।जनमानस में भय व्याप्त था।यही वो समय है जब राजनीति में अपराधीकरण या यूं कहें अपराधीकरण की राजनीति चरम पर पहुंच गई थी। फिर से देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार और बिहार में जंगलराज की पुनरावृति न हो तथा अपने बेहतर भविष्य के लिए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन हेतु निसंकोच एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का काम करें।पांडेय ने कहा की बिहार में अमन चैन और सर्वांगीण विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेहतर शासन और सुशासन की देन है।

public/banner-image/2024-02-29-05-38-53.jpeg

Latest News

Tranding

© समय प्रसंग. All Rights Reserved. Designed by Networld
No. of Visitors from 28-08-2023

Web Analytics